काशीपुर: 13 केंद्रों पर होगा लोक सेवा आयोग की परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। लोक सेवा आयोग हरिद्वार की ओर से पुलिस आरक्षी, पीएसी, आईआरबी, अग्निशामक पुलिस महिला परीक्षा-2021 की लिखित परीक्षा का 18 दिसंबर को 11 से दोपहर 1 बजे तक आयोजन होगा। इसके लिए डीएम ने आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय, राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जीजीआईसी काशीपुर, पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज, डीएवी पब्लिक स्कूल, राजकीय पॉलिटेक्निक, तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, साईं पब्लिक स्कूल, श्री गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुंडेश्वरी रोड, शिवालिक होली माउंट एकेडमी नीझड़ा, श्रीगुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज, उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में लोक सेवा आयोग की परीक्षा होगी।

परीक्षा शांतिपूर्वक कराने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। आयोग के सदस्यों के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। 

संबंधित समाचार