अयोध्या: डीएम को निर्माणाधीन किसान कल्याण केंद्र में मिलीं खामियां, दिए यह निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी नितीश कुमार ने विकासखंड बीकापुर के विभिन्न कार्यालयों, निर्माणाधीन भवनों व आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की पत्रावलियों का अवलोकन किया। पात्र लाभार्थी को आवास से लाभान्वित करने हेतु पीडी (डीआरडीए) को निर्देशित किया। 

 सम्पूर्ण ब्लाक परिसर को साफ सुथरा करने, आवश्यकतानुसार भवनों का जीर्णोद्वार/मरम्मत एवं रंगाई पुताई कराने के निर्देश दिये। निर्माणाधीन मीटिंग हाल को शीघ्र पूर्ण करने, हाल में टूटी टाइल्स को उसी ठेकेदार से उसी खर्चे में बदलवाने के निर्देश दिये।

निर्माणाधीन किसान कल्याण केन्द्र के निर्माण में बालू का प्रयोग मानक से अधिक पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कार्य का स्टीमेट के अनुरूप परीक्षण करने तथा कार्यदायी संस्था से रिकवरी कराने व फाइन लगाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने उपस्थित पंजिका का भी अवलोकन किया तथा अनुपस्थित कर्मचारियों को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: समीक्षा बैठक में बोले सूचना आयुक्त- भ्रामक सूचना देने पर होगी कार्रवाई, 30 दिन में कराएं उपलब्ध

संबंधित समाचार