उत्तरकाशी: खरशाली में बंद हुए शनिदेव मंदिर के कपाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उत्तरकाशी, अमृत विचार। यमुनोत्री धाम के निकट और मां यमुना के मायके खरशाली गांव में स्थित गीठ पट्टी के 12 गांव के आराध्य देव और मां यमुना के भाई शनिदेव सोमेश्वर देवता मंदिर के कपाट विधि विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिये गये। 

कपाट बंद किये जाने से पूर्व नौगांव, बड़कोट, उत्तरकाशी आदि क्षेत्रों से आये श्रद्धालुओं ने शनिदेव सोमेश्वर देवता के दर्शन कर पूजा अर्चना की और मन्नत मांगी। कपाट बंद किए जाने के अवसर पर देवता पश्वा और पुजारी दिनेश प्रसाद संतोष उनियाल पर देवता अवतरित हुए और मौजूद श्रद्धालुओं को खुशहाली का आशीर्वाद दिया। पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि अब शनिदेव सोमेश्वर देवता मंदिर के कपाट अप्रैल माह में बैशाखी के पर्व पर खुलेंगे।

संबंधित समाचार