नैनीताल: काठगोदाम की रहने वाली थी आत्महत्या करने वाली महिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में शुक्रवार को पाषाण देवी मंदिर के समीप झील में कूदकर आत्महत्या करने वाली महिला की शिनाख्त हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

शुक्रवार को लगभग 11 बजे ठंडी सड़क में टहलते हुए राहगीरों ने झील में महिला के एक शव को उतराते देखा था। शनिवार को महिला की शिनाख्त भावना जोशी (45 ) स्थायी निवासी पिथौरागढ़ व हाल निवासी शिवालिक विहार शीशमहल काठगोदाम के रूप में हुई।

एसआई अविनाश मौर्य ने बताया कि महिला के पति के अनुसार, भावना बीते लंबे समय से बीमार चल रही थी। वह अपने मायके काठगोदाम रह रही थी।

संबंधित समाचार