बरेली: भाजपा ने 80 वार्डों को जीतने के लिए शुरू कीं बैठकें

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भाजपा ने नगर निगम चुनाव को बैठकें शुरू कर दी हैं। 80 वार्डों की बैठकों की रूपरेखा शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में बनाई गई थी। सीबीगंज मंडल के मथुरापुर वार्ड से बैठकों का दौरा शुरू हो गया। महानगर अध्यक्ष डा. कुलमोहन अरोड़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई।

ये भी पढ़ें- बरेली: 87 दिन में भी चार सदस्यीय अधिकारियों की टीम नहीं कर सकी जांच

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि हर एक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं से चुनाव तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार ने कहा कि प्रत्येक वार्ड को जीतना है। कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की ओर से तय किए जाने वाले प्रत्याशी को जीजान से चुनाव लड़ाएं।

बैठक में पन्ना समितियों का गठन के साथ व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और चुनावी प्रबंधन पर भी चर्चा हुई। बैठक में अनिल कुमार एडवोकेट, चुनाव संयोजक एवं महामंत्री अधीर सक्सेना, महामंत्री प्रभु दयाल लोधी, उपाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश लोधी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: टेली मानस का करेंगे विस्तार, मरीजों को मिलेंगी सुविधाएं

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दिल्ली होटल अग्निकांड : अग्रवाल फैमिली का गुरुग्राम में एक साथ अंतिम संस्कार, रिश्तेदारों ने दी मुखाग्नि
अंतरजनपदीय स्थानांतरण पर लगी रोक : शिक्षकों के नहीं होंगे तबादले, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी अनुमति
मोदी सरकार के 12 साल : UP में कल से चलेगा जनभागीदारी अभियान, जिलों में रात्रि प्रवास करेंगे मंत्री, CM योगी ने दिए दिशा-निर्देश
सीजेपी ने जेईई डेटा सार्वजनिक होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग
कानपुर में मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय बोले- मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के उत्कर्ष, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम वर्ष