हल्द्वानी: महिला विरोधी संगठन बताते हुए अभाविप की महिला दावेदार ने दिया इस्तीफा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अखिल भारतीय विद्यार्थियों परिषद की महिला प्रत्याशी ने संगठन से इस्तीफा दे दिया है। अभाविप की प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया ने संगठन पर महिला विरोधी बताते हुए अपना इस्तीफा सौंपा। 

बता दें कि एमबीपीजी कॉलेज में 24 दिसंबर से छात्र संघ चुनाव होने जा रहे हैं। इसको लेकर कॉलेज परिसर में चहल-पहल बनी हुई है। कभी गरमागरमी तो कभी प्रत्याशियों में मनमुटाव देखने को मिल रही है। इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मजबूत दावेदार रश्मि लमगड़िया ने मनमुटाव के चलते संगठन से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने संगठन पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है। 

बताते चले की अभाविप ने बीती रात कौशल बिरखानी को अपना प्रत्याशी घोषित किया। इससे आहत होकर रश्मि लमगड़िया अपने समर्थकों के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय पहुंचीं। जहां उन्होंने संगठन के बड़े पदाधिकारियों पर टिकट बेचने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने पदाधिकारी और पूर्व अध्यक्ष कुलदीप कुल्याल को अपना इस्तीफा सौंपा है।

संबंधित समाचार