सुल्तानपुर: केएनआई में 3,202 विद्यार्थियों को मिला स्मार्टफोन
विधायक विनोद सिंह बोले -युवा हैं राष्ट्र की शक्ति
अमृत विचार, सुल्तानपुर। रविवार को कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किया गया। पूर्व में चयनित 3,202 छात्र-छात्राएं को स्मार्ट फोन मिला तो वे प्रफुल्लित हो उठे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व संस्थान के संस्थापक बाबू केएन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके विधायक विनोद सिंह व समाजसेवी पुलकित सिंह ने किया। पूर्व मंत्री व विधायक विनोद सिंह ने उपस्थित छात्र व छात्राओं को स्मार्टफोन सौंपने के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र की शक्ति है। जिसका पोषण, संरक्षण व संवर्द्धन करने हेतु यह संस्थान, उत्तर प्रदेश व भारत सरकार कृत संकल्पित है। हमारा देश तभी आत्मनिर्भर होगा, जब हमारी युवा शक्ति वर्तमान परिवेश के हर परिस्थितियों में अपने बौद्धिक व शारीरिक क्षमता का भरपूर उपयोग करे। वितरित होने वाले स्मार्ट फोन को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत आवंटित किया गया था।
इस स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में संस्थान के 3,202 छात्र छात्राएं लाभान्वित हुए। संस्थान के प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि तत्कालीन समय में दुनिया का बहु क्षेत्रीय जानकारियां दिन प्रतिदिन परिवर्धित हो रही हैं, जिसकी प्राप्ति में स्मार्ट फोन बहुमूल्य भूमिका अदा कर रहा है। स्मार्ट फोन का वितरण संस्थान के कला, विग्यान, वाणिज्य, विधि, बीबीए व कृषि संकाय में किया गया। इस मौके पर संस्थान के उप प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार सिंह, निवर्तमान प्राचार्य प्रो. राधेश्याम सिंह, प्रो. प्रवीण कुमार सिंह, प्रो. वीपी सिंह आदि रहे।
ये भी पढ़ें -गौतमबुद्ध नगर: दो सड़क हादसों में तीन की मौत, कई घायल
