हरदोई: हाईवे पर हुए हादसे में मल्लावां नगर पालिका चेयरमैन की दर्दनाक मौत
टाटा सफारी गाड़ी में कंटेनर ने सामने से मारी टक्कर
हरदोई, अमृत विचार। बिल्हौर-कटरा हाई-वे पर नगर पालिका परिषद मल्लावां के चेयरमैन अंकित जायसवाल की टाटा सफारी गाड़ी में सामने से आ रहे कंटेनर ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिससे चेयरमैन अंकित जायसवाल की वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। रविवार की दोपहर हुए इस हादसे की खबर सुनते ही वहां आस-पास के लोग दौड़ पड़े। भीड़ के इकट्ठा होने से सुल्तानपुर पुलिया पर जाम जैसे हालात बन गए।
चेयरमैन अंकित जायसवाल अपनी टाटा सफारी गाड़ी से अकेले हाई-वे पर बांगरमऊ की तरफ जा रहे थे। इसी बीच सुल्तानपुर पुलिया के पास सामने से आ रहे तेज़ रफ्तार कंटेनर ने टाटा सफारी में ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिससे उस पर सवार चेयरमैन अंकित जायसवाल की वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। इस तरह चेयरमैन की अचानक मौत होने की खबर सुनते ही वहां के लोग हक्का-बक्का रह गए। वहीं पुलिस अफसर भी वहीं पहुंचें और हादसे के बारे में तहकीकात शुरू कर दी।
बताया गया है कि नगर पालिका परिषद मल्लावां के चेयरमैन अंकित जायसवाल पुत्र ब्रजनंदन सेठी निवासी गंगाराम चौराहा रविवार की सुबह अपने कुछ समर्थकों के साथ बैठ कर चुनाव पर चर्चा की, उसके बाद दोपहर को अकेले ही टाटा सफारी गाड़ी से बांगरमऊ जाने के लिए घर से निकले। उनके जाने के कुछ ही देर में शोर मच गया कि चेयरमैन सुल्तानपुर पुलिया के पास एक्सीडेंट हो गया। हालांकि पहले तो लोग इसे हवा-हवाई समझें, लेकिन जब वहां पर पहुंचे और सामने की जो तस्वीर देखी तो देखने वालों की चीख निकल पड़ी। हाई-वे पर एक तरफ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त टाटा सफारी में बुरी तरह से फंसा हुआ चेयरमैन का शव और दूसरी तरफ पेड़ से भिड़ा खड़ा कंटेनर दर्दनाक हादसे की गवाही दे रहा था।
बताया जा रहा है कि हादसा होते ही कंटेनर मल्लावां चेयरमैन की हादसे में हुई मौत की खबर सुनते ही जो जिस हाल में था,उसी हाल में दौड़ पड़ा। उधर पुलिस अफसर भी वहां पहुंचें। पुलिस ने किसी तरह चेयरमैन के शव को गाड़ी से बाहर निकाला। हादसे की तहकीकात की जा रही है।
ये भी पढ़ें -एक ही नस्ल के हैं बिलावल भुट्टो और राहुल गांधी :बृजभूषण
