देहरादून: पीएम मोदी की मन की बात में शामिल होंगे सभी नेता, 12 बजे से पहले देनी होगी उपस्थिति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। अगर 12 बजे से पहले पीएम मोदी के मन की बात में नहीं हुए शामिल तो अनुपस्तिथि होगी दर्ज। प्रधानमंत्री की मन की बात के कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों और भाजपा सांसदों व पार्टी नेताओं को अनिवार्य रूप से शामिल होने के लिए कहा गया है। केंद्रीय नेतृत्व ने मन की बात कार्यक्रम के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन बनाया है, जो यह पता लगा लेगा कि किस राज्य में कितने बूथों पर कौन-कौन नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है। भाजपा ने बूथ स्तर पर इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाने का लक्ष्य बनाया है। प्रत्येक बूथ पर पार्टी मंत्री, सांसद, विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम सुनेंगे। यह कार्यक्रम भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को समर्पित होगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति का लक्ष्य बनाया गया है।

मन की बात के एप में फोटो दोपहर 12 बजे के बाद अपलोड नहीं हो पाएगी। फोटो या वीडियो अपलोड करने के लिए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के पास सुबह 11.30 बजे से 12 बजे तक का समय ही रहेगा। यानी उन्हें कार्यक्रम में उपस्थिति के दौरान ही फोटो अपलोड करने होंगे।

हमारा लक्ष्य है कि कम से कम 50 फीसदी बूथों पर अटल जयंती पर्व पर मन की बात कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हों। पार्टी के सभी 11500 से अधिक बूथों पर अटल जयंती मनाई जाएगी। इसकी कार्ययोजना बना ली गई है। मन की बात का एप लांच हो गया है, जिसमें सभी अपनी फोटो अपलोड करनी होगी। - महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

संबंधित समाचार