FIFA World Cup 2022 : विश्वकप में बना सर्वाधिक गोल का नया रिकॉर्ड, अर्जेंटीना की तरफ से खेलते रहेंगे मेस्सी
लुसैल। अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल में छह गोल होने से इस विश्वकप में सर्वाधिक गोल का नया रिकॉर्ड बना। कतर में खेले गए विश्व कप में कुल 172 गोल किए गए जोकि 1998 और 2014 के विश्वकप में किए गए 171 गोल से एक अधिक है। फ्रांस में 1998 में खेले गए विश्व कप में पहली बार 32 टीमों ने हिस्सा लिया था और उसमें 64 मैच खेले गए थे। कतर में भी विश्व कप इसी प्रारूप में खेला गया।
उत्तरी अमेरिका में होने वाले 2026 के विश्व कप में सर्वाधिक गोल का नया रिकॉर्ड बन सकता है क्योंकि उसमें 48 टीम भाग लेंगी और 80 या 104 मैच खेले जाएंगे। अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल में अतिरिक्त समय के समाप्त होने तक स्कोर 3-3 से बराबरी पर था।
🎯🇫🇷#FIFAWorldCup | #Qatar2022 pic.twitter.com/YiIrLvQtuy
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 18, 2022
अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज की। यह लगातार दूसरा अवसर है जबकि फाइनल में छह गोल किए गए। रूस में 2018 में खेले गए विश्वकप के फाइनल में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया था। कतर में प्रति मैच गोल करने का औसत 2.63 रहा जो कि स्विट्जरलैंड में 1954 में खेले गए विश्वकप के 5.38 गोल प्रति मैच के विश्वकप रिकॉर्ड से काफी कम है।
The #FIFAWorldCup Champions club has a glorious new entrant 🇦🇷
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 19, 2022
🏆 Lionel Messi's Argentina! pic.twitter.com/pZxZYRs8O3
अर्जेंटीना की तरफ से खेलते रहेंगे मेस्सी
लियोनेल मेस्सी का अभी अंतरराष्ट्रीय फुटबाल को अलविदा कहने का कोई इरादा नहीं है और इस स्टार स्ट्राइकर ने कहा कि विश्वकप जीतने का सपना पूरा करने के बाद भी वह अर्जेंटीना की तरफ से खेलते रहेंगे। लुसैल स्टेडियम में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराने के बाद लियोनेल मेस्सी का विश्व चैंपियन बनने का सपना पूरा हो गया। मेस्सी ने मैच में दो गोल किए। मेस्सी अभी 35 वर्ष के हैं और माना जा रहा है कि यह उनका आखिरी विश्वकप है लेकिन स्टार स्ट्राइकर ने मैच के बाद कहा कि उनका अभी खेलने का इरादा है।
Perfect viewing for your morning, afternoon or evening 🍿
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 19, 2022
Relive Argentina's emotional journey to glory in our special film 📺 #FIFAWorldCup #Qatar2022
'...अभी कुछ और मैच खेलना चाहूंगा'
मेस्सी ने कहा, निश्चित तौर पर मैं इसके साथ अपने करियर को संपूर्ण बनाना चाहता था। मैं अब इससे अधिक की उम्मीद नहीं कर सकता।’’ उन्होंने कहा,‘‘ इस तरह से अपने करियर का समापन करना शानदार होगा। इसके बाद अब और क्या बचा है। मेरे पास कोपा अमेरिका और विश्वकप का खिताब है। लेकिन मुझे फुटबॉल पसंद है और मैं राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनकर खुशी महसूस करता हूं। मैं विश्व चैंपियन के नाते राष्ट्रीय टीम की तरफ से अभी कुछ और मैच खेलना चाहूंगा।’’ मेस्सी ने सात अवसरों पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का बैलन डीओर पुरस्कार जीता है। उन्होंने अपने पूर्व क्लब बार्सिलोना की तरफ से चार बार चैंपियंस लीग भी जीती है। अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने कहा कि यदि मेस्सी चाहते हैं तो वह टीम के साथ बने रह सकते हैं। उन्होंने कहा,अगर वह खेलना जारी रखना चाहता है और हमारे साथ बने रहना चाहता है तो वह ऐसा कर सकता है। वह हमारे साथ रहना चाहता है या नहीं इसका फैसला करने का पूरा हकदार वही है। मेरे लिए है यह बड़ी खुशी की बात है कि वह मेरी कोचिंग में खेला।
ये भी पढ़ें : FIFA World Cup 2022: जीत के बाद जश्न में डूबा अर्जेंटीना, सड़कों पर उतरें लोग... जमकर मनाई खुशियां
