साइमन ओडोनेल का मानना- डेविड वॉर्नर को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर विचार करना चाहिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डेविड वॉर्नर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ब्रिसबेन में पहले टेस्ट क्रिकेट मैच की दोनों पारियों में कुल तीन रन बना पाए

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑल राउंडर साइमन ओडोनेल का मानना है कि सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अब पहले जैसे टेस्ट खिलाड़ी नहीं रहे और इस 36 वर्षीय खिलाड़ी को खेल के लंबे प्रारूप से संन्यास लेने पर विचार करना चाहिए। वॉर्नर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ब्रिसबेन में पहले टेस्ट क्रिकेट मैच की दोनों पारियों में कुल तीन रन बना पाए। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच दो दिन के अंदर ही छह विकेट से जीता। वॉर्नर ने अपना आखिरी टेस्ट शतक जनवरी 2020 में लगाया था तथा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पूर्व उन्होंने इन गर्मियों में जो चार पारियां खेली उनमें वह 5, 48, 21, 28 रन की बना पाए।

ओडोनेल ने सोमवार को एसईएन रेडियो से कहा,‘‘ मुझे लगता है की वह (वॉर्नर) इस पर विचार कर रहे होंगे और उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी टेस्ट (तीसरा टेस्ट मैच जो चार से आठ जनवरी तक खेला जाएगा) के बाद संन्यास पर विचार करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा,‘‘ हम डेविड वॉर्नर की पिछली कुछ पारियों पर ही बात नहीं कर रहे हैं। हम पिछले दो वर्षों में डेविड वॉर्नर के प्रदर्शन को लेकर बात कर रहे हैं। वह अब वैसे खिलाड़ी नहीं रहे जैसे पहले हुआ करते थे।’’ 

आईपीएल से हटने का फैसला आसान नहीं था: वोक्स 
इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने कहा कि अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हटने का फैसला करना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने 2023 में घरेलू एशेज श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की खातिर ऐसा किया। वोक्स पर फ्रेंचाइजी टीमें भले ही मोटी धनराशि नहीं खर्च करती लेकिन वह इस महीने के आखिर में होने वाली नीलामी में कुछ टीमों की नजर में जरूर होते। चोटिल होने के कारण घरेलू टेस्ट सत्र में नहीं खेल पाने वाले वोक्स ने आईपीएल के बजाय काउंटी चैंपियनशिप में खेलने को प्राथमिकता दी है। उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा,‘‘ यह किसी भी तरह से आसान फैसला नहीं था क्योंकि आईपीएल एक शानदार टूर्नामेंट है और वित्तीय रूप से आपको काफी फायदा पहुंचाता है। लेकिन मैंने केवल वित्तीय फायदे को ही ध्यान में रखकर फैसला नहीं किया। मैंने कई लोगों से बात करने के बाद यह निर्णय किया।

ये भी पढ़ें :  INDW vs AUSW : गलतियों से सबक लेकर अच्छा प्रदर्शन करने उतरेगी भारतीय महिला टीम 

 

संबंधित समाचार