लखनऊ: अब ‘कर्षण प्रहरी ऐप’ करेगा रेल पथ को संरक्षित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। अब कर्षण प्रहरी ऐप रेल पथ को संरक्षित करेगा। इस ऐप को पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने विकसित कर अभिनव प्रयोग किया है। संरक्षित रेल परिवहन के लिए रेल प्रशासन नित नये प्रयोग कर रहा है। ’कर्षण प्रहरी ऐप’ रेलवे ट्रैक की कमियों को दूर करने में बहुत ही कारगर साबित होगा। …

लखनऊ, अमृत विचार। अब कर्षण प्रहरी ऐप रेल पथ को संरक्षित करेगा। इस ऐप को पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने विकसित कर अभिनव प्रयोग किया है। संरक्षित रेल परिवहन के लिए रेल प्रशासन नित नये प्रयोग कर रहा है। ’कर्षण प्रहरी ऐप’ रेलवे ट्रैक की कमियों को दूर करने में बहुत ही कारगर साबित होगा।

विद्युत विभाग के पेट्रोलमैन ने ऐप के लागू होने से पूर्व, पैदल निरीक्षण के दौरान ओएचई से जुड़ी खामियों को कागज पर नोट किया जाता था साथ ही एसेट में पायी गयी कमियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक देर से पहुंचती थी। अनेक खूबियों वाले इस ऐप के लागू हो जाने से ट्रैक्षन पेट्रोलमैन की ओर से अब तक होने वाला पैदल निरीक्षण अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण हो गया है।

पेट्रोलमैन के मोबाइल में उपलब्ध इस एप में उन सभी कमियों और फाल्टों का उल्लेख होता है जो पैदल निरीक्षण के दौरान ट्रैक्षन पेट्रोलमैन के संज्ञान में आ सकती है। ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) के निरीक्षण के दौरान कोई भी कमी पाए जाने पर पैट्रोलमैन ऐप में फीड उस कमी के सामने केवल टिक करता जाता है। इस प्रणाली में उपलब्ध जीपीएस के माध्यम से संबंधित पेट्रोलमैन का लोकेशन भी मिलता रहता है। फीड की गयी कमियों की सूचना ऐप के द्वारा तत्काल मंडल मुख्यालय व सम्बद्व सीनियर सेक्सन इंजीनियर के पास पहुंच जाती है जिससे अधिकारी बेवसाइट के माध्यम से देख लेते हैं।

सम्बद्व सीनियर सेक्सन इंजीनियर ने तत्काल फाॅल्ट से संबंधित सुधारात्मक कार्यवाही कर अपनी टिप्पणी के साथ उसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को भेज दी जाती है। किसी बड़ी कमी या इक्पिमेंट में खराबी आने पर मंडल अधिकारियों ने इसे ठीक करवाने की व्यवस्था की जाती है।

रेल ट्रैक पेट्रोलिंग के लिये पहले से ही जीपीएस आधारित ट्रैकर सभी पेट्रोलमैन को दिये जा चुके हैं। अभी मानसून पेट्रोलिंग की जा रही है, जिसकी माॅनिटरिंग जीपीएस ट्रैकर के माध्यम से किया जा रहा है। संबंधित अधिकारी किसी भी समय किसी भी पेट्रोलमैन की लोकेशन देख सकता है। संरक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में रेल प्रशासन निरन्तर प्रयासरत है।

कर्षण प्रहरी ऐप की विशेषता
कर्षण प्रहरी ऐप की विशेषता यह भी है कि इसमें एक आटोमैटिक अलार्म लगा हुआ हैं जो प्रत्येक 15 दिन पर सेक्सन इंचार्ज को यह सूचित करता है कि किन-किन खंडों की पेट्रोलिंग होनी बाकी है। साथ ही रेल पथ संबंधित कार्य अधूरे हैं। ऐसे में रेल पथ कार्य में तेजी आने के साथ संबंधित कमियां शीघ्र दूर की जा सकेंगी ।

संबंधित समाचार