फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में काम करेंगे पृथ्वीराज सुकुमारन ! अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ भी हैं मुख्य भूमिका में

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में काम करते नजर आ सकते है। पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ की मुख्य भूमिका है। 

ये भी पढ़ें:-दक्षिण भारतीय फिल्म में प्रभास के साथ नजर आएंगे संजय दत्त 

फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। इस फिल्म में मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की एंट्री हो गई है। उनका किरदार नेगेटिव शेड लिए होगा। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग 17 जनवरी, 2023 से शुरू होगी। शुरुआत में फिल्म को इंडिया में ही शूट किया जाएगा, इसके बाद इंटरनेशनल लोकेशन पर शूटिंग होगी।

फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग का पहला शेड्यूल मुंबई में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन और पूरी टीम के साथ शुरू होगा। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म को विदेशों में शूट करने की प्लानिंग की है। यह फिल्म क्रिसमस 2023 पर पांच भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की जाएगी।

ये भी पढ़ें:-खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह की जोड़ी मचा रही धमाल, गाना 'तेल' रिलीज 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

'लगान' के 25 साल, ग्रैंड सेलिब्रेशन और आमिर खान', आशुतोष गोवारिकर और पूरी टीम ने स्पेशल रीयूनियन स्क्रीनिंग में फिर ताज़ा कीं यादें 
FIFA World Cup 2026: कनाडा का 32 साल का इंतजार खत्म... साइल लारिन ने कनाडा को दिलाई 1-1 की बराबरी, पहली बार वर्ल्ड कप में खुला अंकों का खाता
'लियाकी फ्रीडम' पर हमले की खबर को भारत ने बताया गलत, सभी भारतीय नाविक सुरक्षित: विदेश मंत्रालय
3 भारतीय नाविकों की मौत का जिम्मेदार, अमेरिका-ईरान पर एक दूसरे का पलटवार, ट्रंप ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार; तेहरान ने कहा 'निराधार'
बरेली में तूफान ने बिजली विभाग में मचाई भारी तबाही, 500 विद्युत पोल टूटे