खटीमा: प्रशासन के दो टैंट रैन बसेरे जरूरतमंदों को देंगे राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को रेडक्रास सोसाइटी नगर में दो टेंट लगाकर रैनबसेरा उपलब्ध कराएगी। एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने नगर पालिका को रैन बसेरा में सफाई समेत अन्य सुविधाओं के संचालन के निर्देश दिए। साथ ही प्रशासन अब कड़ाके की ठंड में मौके पर ही मिलने वाले जरूरतमंदों को कंबल प्रदान करेगा।

मंगलवार को तहसील में एसडीएम बिष्ट ने रेडक्रास सोसाइटी की बैठक ली। एसडीएम बिष्ट ने रेडक्रास के माध्यम से दो टैंट वाले रेन बसेरा के निर्माण व उसके लिए व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठंड से जरूरतमंदों के बचाव के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए ठंड में निरीक्षण कर मौके पर ही जरूरतमंद को कंबल वितरित किया जाएगा। जिससे किसी भी जरूरतमंद की ठंड से जान न जाए। उन्होंने सोससाइटी के नए 40 लाइफ मेंबर को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

साथ ही दिल्ली में सम्मानित एएनएम गंगा जोशी को भी सम्मानित किया गया। बैठक में किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीपी सिंह, सोसाइटी चेयरमैन विमल कुमार, गंगा जोशी, प्रेम राज गंगवार, जिला प्रतिनिधि उत्तम कुमार, महेश गंगवार, सपन राय, अमोल कुमार मंडल, प्रभु दयाल गंगवार, राम बहादुर राठौर, राम प्रताप राठौर, विशाल राठौर, श्रीकृष्ण राठौर, जसवंत कुमार, मो. ताहिर, प्रदीप कुमार, राम प्रताप आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार