अमरोहा : किसान के छप्पर के घर में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घर में आग लगने के बाद जलकर राख हुआ सामान

रहरा (अमरोहा), अमृत विचार। आदमपुर क्षेत्र के एक गांव में किसान के छप्पर के घर में अचानक आग लग गई। घर में रखा जरूरी सामान अनाज, रजाई-गद्दे, बाइक समेत अन्य सामान जल गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। 
  
यह घटना मंगलवार शाम गांव मलकपुर की है। किसान लाखन का छप्पर का घर गांव के बाहरी छोर पर गंगा बांध के नजदीक स्थित है। छप्पर के घर में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की तेज लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तब तक घर जल गया।

 किसान अपने परिवार के साथ खेत पर गया हुआ था। पीड़ित लाखन ने बताया कि घर में आग लगने से एक अपाचे बाइक, 35 हजार रुपये की नकदी, रजाई गद्दे, चारपाई, कपड़े, अनाज, संदूक, गैस सिलेंडर समेत करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत, मां पर हत्या का आरोप

संबंधित समाचार