अमरोहा : महिला ने विचित्र बच्चे को दिया जन्म, सभी हैरान
चौधरपुर (अमरोहा), अमृत विचार। गांव चौधरपुर में मंगलवार रात महिला ने विचित्र बच्चे को जन्म दिया। बड़ा चेहरा, मोटी आंखें और सामान्य बच्चों के हिसाब से शरीर का बडा आकार देखकर लोग हैरान रह गए। हालांकि बच्चे ने जन्म के कुछ ही मिनट बाद दम तोड़ दिया।
चौधरपुर निवासी जमात अली ट्रक चालक है। वह चार बच्चों के पिता हैं। उनकी पत्नी गर्भवती थी। मंगलवार को महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो चौधरपुर स्थित जीवन-24 अस्पताल में उसे भर्ती कर दिया। चिकित्सक ने पहले सामान्य प्रसव कराने की कोशिश की। लेकिन बच्चा पैदा नहीं हो सका। इसके बाद डॉ. विभोर व डॉ. उदय ने देर रात महिला का ऑपरेशन कर बच्चे को जन्म दिलाया।
विचित्र बच्चे को देखकर सभी दंग रह गए। चिकित्सक ने बताया कि बच्चा करीब पांच मिनट जीवित रहा। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। एमडी डॉ. रईस अहमद ने बताया कि बच्चा पैदा होने का समय पूरा था, लेकिन उसका सिर पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाया था। जिस वजह से बच्चा ज्यादा समय तक जीवित नहीं रहा। बच्चों के लेकर क्षेत्र में बुधवार देर शाम तक चर्चा होती रही।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: शीतलहर से कांपे लोग, ढकिया में ठंड से वृद्धा की मौत
