लखनऊ: 62वीं बार महामंत्री बने केएल गुप्ता, 106 साल है उम्र  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बसंत लाल चतुर्वेदी बने एनई रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष

अमृत विचार , लखनऊ । एनई रेलवे मजदूर यूनियन का 62 वां वार्षिक अधिवेशन फतेहगढ़ में संपन्न हुआ जिसमें 106 वर्ष के केएल गुप्ता को 62 वीं बार निर्विरोध महामंत्री चुना गया वहीं बसंत लाल चतुर्वेदी को 9वीं बार केन्द्रीय अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा पूरी कमेटी भी निर्विरोध चुनी गई ।

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन आईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा की देखरेख चुनाव संपन्न हुआ जिसमे बसंत लाल चतुर्वेदी को केंद्रीय अध्यक्ष, बीएन सिंह को केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ,नवीन कुमार मिश्रा ओमकार सिंह दिलीप दुबे को संयुक्त महामंत्री अनिल कुमार द्विवेदी मुन्नीलाल गुप्ता अतुल कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, अजय कुमार वर्मा को सहायक महामंत्री, राम नगीना भट्ट दीपक कुमार हरीश यादव को संगठन महामंत्री चुना गया । 

सत्र को संबोधित करते हुये ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में संघर्ष चल रहा है उसे समाप्त कर पुरानी पेंशन जब तक नहीं मिलती संघर्ष जारी रहेगा । उधर एनई रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल मंत्री आरएन गर्ग,पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह,सुषमा सिंह,प्रिया,पी के सिंह,समेत सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने महामंत्री केएल गुप्ता व अध्यक्ष बसंत लाल चतुर्वेदी को बधाई दी।

ये भी पढ़ें -प्रभात गुप्ता हत्याकांड: वादी की मृत्यु के पश्चात याचिका में कोई नहीं बनाया गया पक्षकार

संबंधित समाचार