लखनऊ: CM योगी की अध्यक्षता में हुई BJP कोर ग्रुप की बैठक, निकाय चुनाव पर हुआ मंथन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में होने वाले आगामी निकाय चुनावों में जीत की दिशा तय करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी कोर ग्रुप की बैठक सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर हुई। इसकी अध्यक्षता खुद सीएम योगी ने की। मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में हर बूथ पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर बीते हुए चुनावों में हारी हुई सीटों को लेकर भी चर्चा की गई।  

निकाय चुनाव के होने की स्थिति में 17 नगर निगम, 199 नगर पालिकाएं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के दावेदारों से लेकर पार्षदों तक को जिताने की कार्ययोजना पर भी विचार किया गया। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, यूपी बीजेपी चीफ भूपेन्द्र सिंह चौधरी, संगठन के महामंत्री महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित यूपी के दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें -बड़ी खबर: Corona पर कल CM योगी करेंगे समीक्षा बैठक, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए ये जरूरी निर्देश

संबंधित समाचार