नानकमत्ता: कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
नानकमत्ता, अमृत विचार। महिला से अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि 2 अक्टूबर को उसके पति बाहर गए थे।
इस दौरान अरोपी दलीप सिंह निवासी पैरपुरा थाना सितारगंज और अमित अग्रवाल निवासी राधे वश्त्र भंडार रामलीला मार्केट सितारगंज बाइक से आए। उसके पति के बारे में पूछा कहा कि अमित अग्रवाल ने आपके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अगर आपने हमारी बात मान ली तो मुकदमा वापस लिया जाएगा।
इस दौरान आरोपियों ने अश्लील हरकते करते हुए महिला के कपड़े खींच दिए शोर होने पर ननद आई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 3 अक्टूबर को जब एसएसपी को शिकायत दी तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
