रामानुजम ने गणित को ईश्वर की अभिव्यक्ति में ग्रहण किया :प्रो संत शरण
अमृत विचार, अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में गुरूवार को श्रीनिवास रामानुजम के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय गणित दिवस-2022 का आयोजन किया गया। इसके साथ ही छात्रों के बीच क्विज प्रतियोगिता के साथ रामानुजम पर बनी फिल्म दिखाई गई।
मुख्य वक्ता विभागाध्यक्ष प्रो. संत शरण मिश्र ने कहा कि श्रीनिवास रामानुजम को सम्मान देना पूरे भारतीय मनीषा का एक नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि गणित के बिना, ब्रह्मांड के समग्रता का ज्ञान अधूरा है और इसके बिना ब्रह्मांड की किसी भी घटना का सम्पूर्ण ज्ञान सम्भव नहीं है। श्रीनिवास रामानुजम ने गणित के स्वरूप को ईश्वर की अभिव्यक्ति के रूप में ग्रहण किया।इस दौरान ओरल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ललित कुमार ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान श्रद्धा पटेल व कहकशा परवेज को मिला।
वहीं गौरव यादव, सीरत ईमान, अनूप मिश्र, साक्षी वर्मा, हिटलर तिवारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रजत सिंह, सूरज तिवारी व राम सानूप को मिला। द्वितीय पुरस्कार आकांक्षा सिंह को दिया गया। संचालन सह-आचार्य डा. अभिषेक सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डा. पीके द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. संदीप रावत, शालिनी मिश्रा व अनामिका पाठक की विशेष भूमिका रही।
ये भी पढ़ें -हरदोई: प्रयागराज में किए गए सवालों ने बढ़ाई शिक्षा विभाग में हलचल, जानिए क्या है मामला
