बरेली के इन चौराहों पर सावधान! नजर बचते ही पार हो सकता है जेब का माल और कार में रखा सामान
बरेली, अमृत विचार। शहर के प्रमुख चौराहों पर बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है। आप की नजर बचते ही आप की जेब या कार से माल पार हो सकता है। इन प्रमुख चौराहों पर इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक इसका खुलासा नहीं किया है। यह गिरोह चौकी चौराहा से लेकर सलेक्शन प्वाइंट, डीडीपुरम, डेलापीर चौराहा सिविल लाइन अयुब खान चौराह पर सक्रिय है। बच्चा चोर गिरोह का काम चौराहों पर भीड़भाड़ के बीच जाकर आप की जरा सी आंख बचते ही सामान से हाथ साफ करना रहता है।
यह भी पढ़ें- बरेली: मजार को हटाए जाने के विरोध में IMC पहुंचा इज्जतनगर रेलवे स्टेशन, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
बताते चलें, इससे पहले सीविल लाइंस में न्यू शमा रेस्टोरेंट के सामने कार से बच्चा चोर गिरोह मोबाइल व लैपटैप से हाथ साफ कर चुके हैं। उसके बाद एक महिला के पर्स को बच्चा चोर गिरोह ने चुरा लिया। कई बार देखा गया है कि यह बच्चे कार को साफ करने के बहाने कार के पीछे का शीशा खुला होने पर उसमें रखा सामान गायब कर चुके हैं।
कई बार इसको लेकर तत्कालीन जिलाधिकारी नीतिश कुमार ने निर्देश भी दिया था कि इन बच्चों के परिजनों का पता करें। अगर इनका कोई परिजन नहीं मिले तो ऐसे बच्चों को बाल सुधार ग्रह में रखा जाए और उनकी शिक्षा आदि शुरू कराई जाए। लेकिन जिला अधिकारी के स्थानांतरण के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
बच्चों के आसपास रहता है गिरोह का सरगना मौजूद
छोटे-छोटे मासूम दिखने वाले यह बच्चे बहुत ही शातिर किस्म के हैं। जिस समय यह घटना को अंजाम देते हैं। उस दौरान इनके आसपास गिरोह का सरगना व उसके सदस्य मौजूद रहेते हैं। अगर इन बच्चों को कोई पकड़ता है तो वह लोग उससे भिड़ जाते हैं और बच्चा मौके का फायदा पाकर वहां से बचकर निकल जाता है।
यह भी पढ़ें- आवेदकों के साक्षात्कार के बाद कांग्रेस देगी निकाय चुनाव के प्रत्याशियों को टिकट
