सुशांत सिंह राजपूत केस में पहली बार खुलकर बोलीं अंकिता लोखंडे, विवेक अग्निहोत्री ने दी सतर्क रहने की सलाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या से संबंधित मामले में पुलिस की पूछताछ तक जारी है, अभी तक इस बात का पता नहीं लगा सका है कि एक्टर ने जिंदगी खत्म करने का कदम आखिर क्यों उठाया। वहीं अब पहली बार सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने इस पूरे मामले पर अब …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या से संबंधित मामले में पुलिस की पूछताछ तक जारी है, अभी तक इस बात का पता नहीं लगा सका है कि एक्टर ने जिंदगी खत्म करने का कदम आखिर क्यों उठाया। वहीं अब पहली बार सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने इस पूरे मामले पर अब खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि सुशांत कभी डिप्रेशन में नहीं थे। वहीं अंकिता के बेबाकी से बात करने पर जाने-माने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री काफी खुश हैं लेकिन उन्होंने अंकिता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘सुशांत सिंह राजपूत वाकई में डिप्रेशन में नहीं था। लोग उनको समझने में फेल हो रहे है क्योंकि आम लोग क्रिएटिव लोगों को समझ नहीं सकते हैं। बहुत खूब अंकिता लोखंडे…कृपया अपना ध्यान रखो, अब वो लोग तुम्हारा पीछा करेंगे। भगवान तुम्हें शक्ति दे।

आपको बता दें कि सुशांत सुसाइड के बाद उन्होंने बिहार पुलिस को बयान देने के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी और एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने दो टूक कहा कि सुशांत के डिप्रेशन को लेकर जिस तरह की खबरें चल रही हैं, वो गलत है। उन्होंने कहा सुशांत एक बेहद पॉजिटिव इंसान था, जो छोटी-छोटी बातों में खुशियां ढूंढ़ता था। वो कहता था कि अगर में बॉलीवुड में कुछ नहीं कर पाया तो ऑर्गेनिक फार्मिंग करूंगा और खुश रहूंगा।

..जब अंकिता ने बिहार पुलिस को दी अपनी जैगुआर
सुशांत सिंह राजपूत मामले में अंकिता लोखंडे से पूछताछ करने गई बिहार पुलिस की टीम को अभिनेत्री के आवास से लग्जरी कार जैगुआर से बाहर निकलते हुए देखा गया। रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पुलिस टीम मुंबई के एक स्थान पर रूकी हुई थी, जो मलाड में स्थित अंकिता के निवास से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर था। कोविड महामारी के कारण, सड़कों पर कैब और ऑटोरिक्शा उपलब्ध नहीं थे। वहीं वेबसाइट ने यह भी बताया कि बिहार पुलिस की टीम को मुंबई पुलिस से कोई वाहन संबंधी सहायता नहीं मिली थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बिहार पुलिस के जवानों को अंकिता के आवास तक पहुंचने के लिए तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। पूछताछ करीब एक घंटे तक चली, जिसके बाद अभिनेत्री ने अपने जैगुआर को पुलिस को सौंप दिया, जिससे वापस उन्हें इतनी लंबी दूरी तय न करनी पड़े। सूत्रों ने कहा कि पुलिस टीम ने अंकिता से करीब 30 सवाल पूछे थे। हालांकि पूछताछ संबंधी विवरण अभी तक सामने नहीं आया है।

संबंधित समाचार