लखनऊ: बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट, छटेगा कोहरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार संवाददाता, लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत आसपास के कई शहरों में शुक्रवार देर शाम छिटपुट बूंदाबांदी होने के बाद अगले 24 घंटे में कोहरा छटने की उम्मीद है। हालांकि तेजी से तापमान में गिरावट की संभावना है।

वैसे शुक्रवार की सुबह कोहरा छाया रहा पर दोपहर में धूप खिली। इस कारण लोगों की तपिश का एहसास हुआ। न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस के उछाल के साथ गलन भी कम हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मंगलवार को बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार लखनऊ समेत पड़ोसी शहरों में भी बूंदाबांदी होने की संभावना हैं। इससे पूर्व 25 व 26 को कोहरे का आंशिक असर देखने को मिलेगा। वहीं, 27 दिसंबर से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: बंद मकान से चोरों ने उड़ाए 75 हजार की नकदी और जेवर

संबंधित समाचार