Video : फिल्म वेड के Song Ved Lavlay पर झूमे रितेश देशमुख-करण जौहर, फैंस ने लुटाया प्यार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की मराठी फिल्म ‘वेड' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसी बीच रितेश देशमुख ने फिलमकार करण जौहर के साथ अपनी आने वाली मराठी फिल्म वेड के गाने ‘वेड लावलय' पर डांस किया है। रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह करण जौहर के साथ अपनी फिल्म के गाने 'वेड लावलय' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो शो 'केस तो बनता है' के सेट के दौरान का है। 

https://www.instagram.com/p/CmgPw96BrmL/?hl=en

इस वीडियो को शेयर करते हुए रितेश ने कैप्शन में लिखा, 'शुक्रिया, मेरे प्यारे करण जौहर वेड लावलय से जुड़ने के लिए लव यू'। फैंस दोनों के इस डांस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। रितेश देशमुख जल्द मराठी फिल्म वेड में नजर आएंगे। इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा की भी अहम भूमिका है।

रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित वेड तेलुगु फिल्म 'मजिली' से प्रेरित है, जिसमें नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु नजर आए थे। यह फिल्म 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें :  Video : फिल्म 'कुत्ते' का Awaara Dogs Song रिलीज, अर्जुन कपूर और तब्बू ने दिखाया दम

संबंधित समाचार