Kanpur News : जाजमऊ में महिला ने वीडियो किया वायरल, पति से बोली- मां और मौसेरे भाई ने बंधक बना कर रखा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में महिला का वीडिया सोशल मीडिया में वायरल।

Kanpur News कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र की एक महिला ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वायरल वीडियो में वह अपने पति से कह रही है कि चचेरे भाई और मां ने उसे बंधक बनाकर रखा है।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News जाजमऊ थाना क्षेत्र की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला अपने पति से कह रही हे कि मौसेरे भाई और मां उसे बंधक बनाकर रखने के साथ ही उसकी पिटाई करते है। इतना ही नहीं, महिला ने खुद के अपहरण का भी आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

जाजमऊ थाना क्षेत्र के मनोहर नगर में रहने वाले शरीफ जफर ऑनलाइन फूड सप्लाई कंपनी में काम करते है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी जाजमऊ के शीला बाजार निवासी नौसीन फरा से हुई थी। उनसे तीन बेटे भी है। शरीफ के मुताबिक 16 मई 2012 को दोनों परिवारों की रजामंदी से उनका प्रेम विवाह हुआ था। इसके बाद उनके ससुर आफताब आलम ने उन्हें मनोहर नगर स्थित मकान रहने के लिए दे दिया। इसमें वह पत्नी के साथ रहने लगे।

आरोप है कि ससुर के इंतकाल के बाद सास नरगिस ने पत्नी नौसीन फरा को गुमराह कर अपनी बहन के बेटे फरदीन अख्तर उर्फ रानू के साथ 16 नवंबर 22 को तीनों बच्चों के साथ भेज दिया। पत्नी साथ में जेवरात भी ले गई थी। इस दौरान वह घर पर नहीं था।

उन्होंने कहा कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की है। पत्नी नौसीन फरा ने मौका पाकर छत से उसे बताया कि उसका अपहरण कर बंधक बनाकर रखा गया है। शरीफ जफर ने बताया कि उनके कमरे पर ताला डाल दिया गया था। पुलिस से शिकायत करने पर ताला खोला गया है। उधर, जाजमऊ थाना प्रभारी अशोक दुबे का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

 

संबंधित समाचार