किच्छा: क्षत-विक्षत अवस्था में झाड़ियों में मिला शव
किच्छा, अमृत विचार। कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में झाड़ियों के बीच शव पड़ा होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कई दिनों तक झाड़ियों में पड़ा रहने के कारण शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला।
सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील सुतेडी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतक की पहचान ग्राम बंडिया भट्टा, किच्छा निवासी 42 वर्षीय सुरेश कोली पुत्र मदनलाल कोली के रूप में हुई है। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि सुरेश कोली नशा करने का आदी था और कई दिनों तक घर नहीं आता था। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया नशे की हालत में गिरने तथा ठंड के कारण सुरेश कोली की मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
