शाहजहांपुर: महिला सिपाही समेत 69 लोग कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले में कारोना संक्रमित मरीजों की संख्या में और इजाफा हो गया। शनिवार को 69 लोगों की कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट सामने आई। इसमें सीएमओ कार्यालय से जुड़े स्वास्थ्य विभाग के चार और 10 बंदी व एक बंदी रक्षक भी शामिल हैं। वहीं आरसी मिशन थाने में तैनात एक महिला सिपाही को भी …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले में कारोना संक्रमित मरीजों की संख्या में और इजाफा हो गया। शनिवार को 69 लोगों की कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट सामने आई। इसमें सीएमओ कार्यालय से जुड़े स्वास्थ्य विभाग के चार और 10 बंदी व एक बंदी रक्षक भी शामिल हैं। वहीं आरसी मिशन थाने में तैनात एक महिला सिपाही को भी कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। इस वजह से 24 घंटे के लिए मिशन थाने को सील कर दिया गया।

शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला लालातेली बजरिया, रेलवे काॅलोनी, साउथ सिटी, सिंजई में कोरोना संक्रमित मिले हैं, वहीं सिंधौली के उमरापुर में एक ही परिवार के चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। बता दें कि कोरोना संकमण की चपेट में सीएमओ, कोरोना के नोडल अधिकारी, डिप्टी सीएमओ भी आ चुके हैं।

तीन साल के मासूम सहित चार बच्चों को भी हुआ कोरोना
कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के एक मोहल्ले में तीन साल के मासूम समेत अलग-अलग स्थानों पर चार बच्चों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। बच्चों की उम्र तीन वर्ष से लेकर 11 वर्ष के बच्चे शामिल हैं।

एक बंदी रक्षक और 10 बंदी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए
जिला कारागार में भी कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर रात जहां कोरोना संक्रमण से एक बंदी की मौत हो गई, वहीं शनिवार को जिला कारागार के 10 बंदियों और एक बंदी रक्षक की रिपोर्ट भी कोरोना पाॅजिटिव आई है। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है। बंदी रक्षक की वजह से स्टाफ के अन्य लोगों भी सकते हैं। वहीं जेलर राजेश राय ने बताया कि नए बंदियों का भी चेकअप कराया जा रहा है। एक साथ दस बंदियों और एक बंदी रक्षक की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद जेल में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया।

निगोही में मिले 12 कोरोना मरीज
निगोही। कोरोना टेस्ट रिपोर्ट शनिवार को आई तो उसमें कस्बे में 12 लोग भी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए। कस्बे के मोहल्ला ऊंची चैपाल में भाई-बहन समेत दस लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। एक मोबाइल टावर के पास रहने वाले एक व्यक्ति की भी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। सदर बाजार में एक झोलाछाप को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह शाहजहांपुर का रहने वाला है।

संबंधित समाचार