Viral Video: Cricket Ground पर पहुंचा भूत, विकेट से गिरी बेल, वीडियो देखकर सभी हैरान
ये तो हम सभी जानते हैं कि क्रिकेट असंभवनाओं का खेल है। यहां एक पल में क्या हो जाए ये किसी को नहीं पता होता है। कभी 6 बॉल पर छक्के लग जाते हैं तो कभी 6 बॉल पर 6 विकेट गिर जाते हैं। लोग इसे शौक से खेलते हैं। वहीं हमारे देश में तो इसे धर्म के तौर पर देखा जाता है। बता दें क्रिकेट के बारे में कहा जाता है कि यह एक ऐसा गेम है, जिन्हें सभ्य लोग खेलते हैं। दो टीमें होती हैं। ग्राउंड पर अंपायर होते हैं। जो फैसला देते हैं। मगर कई बार ऐसा होता है, वो भी फैसला देने में पिछड़ जाते हैं।
When cricket gets ghosted pic.twitter.com/f6y6tPOOIY
— Kirti Azad (@KirtiAzaad) December 22, 2022
ये भी पढ़ें- Video Viral : सपेरे ने बजाई ऐसी बीन सुनते ही युवक बन गया नागिन फिर......
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो आप देख सकते हैं कि कैसे बल्लेबाज़ बैटिंग करता है। वो बॉल को हिट भी करता है। ना ही बल्ला विकेट पर जाता है और ना ही गेंद का कोई संपर्क होता है, फिर भी विकेट से बेल गिर जाती है। ये देखकर सभी लोग हैरान हो जाते हैं। वहीं यूज़र्स इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट कर रहे हैं कि कहीं ग्राउंड पर भूत तो नहीं मौजूद नहीं है? बता दें इस वीडियो को राजनेता और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आज़ाद ने शेयर किया है।
इस वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इस वीडियो पर कैप्शन देते हुए कीर्ति आज़ाद ने लिखा है- भूतिया क्रिकेट है ये। वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट करके कहा है- क्या वाकई में भूत मौजूद है? वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये तो अचंभित करने वाला वीडियो है।
ये भी पढ़ें- मेरा दिल ये पुकारे .. गाने पर नाचते हुए धड़ाम से गिरी दुल्हन, वीडियो वायरल
