Video Viral : सपेरे ने बजाई ऐसी बीन सुनते ही युवक बन गया नागिन फिर......
Video Viral : सोशल मीडिया पर अजीबो गरीब वीडियो की भरमार है, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। कई बार तो लोग वायरल होने के लिए एसी हरकतें करते है, जिससे लोग उनका खूब मज़ाक उड़ाते हैं।
ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपने सपेरे को बीन की धुन पर सांप को नचाते तो देखा ही होगा पर इस बार मामला कुछ और है। इस बार सांप की जगह युवक ने बीन की धुन पर नागिन डांस किया है।
https://www.instagram.com/p/Cmg2TXfpkHQ/
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सपेरा एक दुकान के सामने खड़े होकर बीन बजा रहा है। कुछ ही देर में एक शख्स नागिन की तरह फन फैलाए दुकान से बाहर निकलता है और बीन की धुन पर नाचने लगता है।
वह बीन की धुन पर लहराते हुए फन फैलाए सपेरे के पास पहुंचता है और नागिन की तरहा डंसने की एक्टिंग करता है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम butterfly__mahi नाम के पेज से शेयर किया गया है।
ये भी पढ़ें : मेरा दिल ये पुकारे .. गाने पर नाचते हुए धड़ाम से गिरी दुल्हन, वीडियो वायरल
