जसपुर: कोर्ट भवन निर्माण के लिए लिया जमीन का जायजा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। हाईकोर्ट नैनीताल के न्यायमूर्ति ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ बंद सूत मिल की खाली पड़ी भूमि में न्यायालय भवन निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण किया। कम से कम पांच एकड़ भूमि का प्रस्ताव एवं भौगोलिक परीक्षण कराकर पेयजल की उपलब्धता की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

जसपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह  ने बताया की बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने सिडकुल की खाली पड़ी भूमि पर न्यायालय भवन, आवासीय भवनों के निर्माण के लिए लगभग तीन एकड़ भूमि का प्रस्ताव बनाकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भेजा था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा प्रस्ताव को उच्च न्यायालय को भेजा गया था। जिस पर न्यायालय के प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम सिंह खिमाल के साथ सिडकुल की खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण किया।

न्यायमूर्ति ने आगामी 20 वर्षों को ध्यान में रखकर न्यायालय भवन के साथ आवासीय भवन एवं पार्किंग ग्राउंड के लिए  उन्होंने जिला जज को कम से कम पांच एकड़ भूमि का प्रस्ताव तथा भौगोलिक परीक्षा करा कर पेयजल की उपलब्धता आदि की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज सिंह राणा, एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पूनम पंत, बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सलीम अहमद, मुनेश कुमार, अनिल जोशी, अरविंद चौहान, राजीव चौहान, बाल किशोर सिंह, विजेंद्र चौधरी, रवि चौधरी, महिपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, सुंदर पाल सिंह, देवेंद्र जीत सिंह, मोहम्मद अफजल आदि मौजूद रहे।

किराये के भवन में चल रहा न्यायालय 
जब से जसपुर में न्यायालय की स्थापना हुई है, तभी से न्यायालय कृषि उत्पादन मण्डी समिति परिसर में किराये के भवन में चल रहा है। इसलिए बार-बार न्यायालय भवन बनाने की मांग उठ रही थी ।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म