बहराइच : नहर में उतराता मिला युवक का शव, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अमृत विचार, बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र में स्थित धरसवां नहर में एक अज्ञात युवक का शव नदी में प्रवाहित होता मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम धरसवां में सरयू नहर प्रवाहित होती है। रविवार शाम को एक 35 वर्षीय युवक का शव पानी में बहता हुआ लोगों ने देखा। आसपास के लोगों ने शव नहर में होने की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल देहात पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को बाहर निकलवाया।

आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करवाई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल सतेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक की फोटो जिले के थानों में पहचान के लिए भेजी गई है। साथ ही पड़ोस के जनपद की पुलिस को भी सूचना दी जा रही है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली : मवेशी में बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार , व्यवसायी के बेटे की मौत , दो घायल

संबंधित समाचार