Japan में Heavy Snowfall के कारण 17 की मौत, 90 से अधिक लोग घायल

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

टोक्यो। जापान में भारी बर्फबारी के कारण 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 90 से अधिक लोग घायल हो गए। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई है। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। दमकल एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, जापान में पिछले सप्ताह से उत्तरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है, राजमार्गों पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं, जिससे सामान आपूर्ति में देरी हो रही है। 

Image

एजेंसी के अनुसार, शनिवार तक अलग-अलग घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई है। क्रिसमस सप्ताहांत में अधिक बर्फबारी से सोमवार सुबह तक मृतक संख्या बढ़कर 17 हो गई और घायलों की संख्या 93 है। इनमें से कई लोग छतों पर से बर्फ हटाते समय गिर गए या छतों से गिरने वाले बर्फ के बड़े बड़े ढेलों के नीचे दब गए। 

Image

बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में नगरपालिका कार्यालयों ने लोगों से बर्फ हटाने के दौरान सावधानी बरतने और अकेले काम न करने का आग्रह किया है। नीगाता चावल की बुआई के लिए पहचाना जाता है। वहां जापानी चावल का केक ‘मोची’ बनाने वाले कुछ लोगों ने बताया कि नववर्ष के दौरान इसकी बिक्री अधिक होती है, लेकिन अब उसकी आपूर्ति में परेशानी आ रही है। 

ऑस्ट्रिया में हिमस्खलन, 10 लोग लापता
फ्रैंकफर्ट (जर्मनी)। पश्चिमी ऑस्ट्रिया में रविवार को हिमस्खलन के कारण 10 लोग लापता हो गए। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, जुएर्स कस्बे के निकट लोगों के बर्फ के नीचे दबे होने की आशंका है और करीब 200 बचावकर्मी उन्हें बचाने की कोशिश में जुटे हैं। हिमस्खलन 2,700 मीटर ऊंचे ट्रिटकोफ पर्वत पर जुएर्स और लेच एम अर्लबर्ग के बीच हुआ। स्थानीय पर्वतीय बचाव सेवा ने इस हिमस्खलन से खतरे को ‘‘उच्च’’ श्रेणी में रखा है। 

ये भी पढ़ें:- पाक मीडिया के दावा, Coronavirus के नए स्वरूपों से निपटने के लिए तैयार नहीं दिख रहा पाकिस्तान

संबंधित समाचार