अमरोहा: State Championship में जुनैरा ने Gold Medal जीतकर जिले का नाम किया रोशन
उपमुख्यमंत्री ने थपथपाई पीठ, बेहतरीन प्रदर्शन की सरहाना भी की
अमरोहा, अमृत विचार। शहर की जुनैरा अली ने लखनऊ में आयोजित ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने जुनैरा की पीठ थपथपा कर सरहना की। इससे उसके परिजनों में खुशी का माहौल है।
लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 22 से 25 दिसंबर तक यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का आयोजन हुआ था।इसमें प्रदेश के लगभग 6,000 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिले के 10 खिलाड़ी भी शामिल हुए। इनमें से नौ खिलाड़ी पहले ही राउंड में बाहर हो गए थे, जबकि शहर के मैस्को पब्लिक स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा जुनैरा अली ने 33 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीकर जिले का नाम रोशन किया।
जुनैरा के पिता मंजर अली ने बताया कि खेल में उसका बेहतरीन प्रदर्शन देखकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने मंच से नीचे उतर कर उसकी पीठ थपथपाई। जुनैरा ने उपमुख्यमंत्री को बताया था कि वह अमरोहा शहर से यहां आई है। उसके कोच अकबर उद्दीन उसे सात वर्ष से निशुल्क ट्रेनिंग दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा : किसानों ने अधिकारियों को धरना स्थल पर बैठाया
