लखनऊ: सर्राफा व्यापारी लूट कांड के खुलासे और आरोपियों को पकड़ने पर व्यापार मंडल ने जताया संतोष 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। गुडंबा सर्राफा व्यापारी लूट कांड के खुलासे एवं लुटेरों की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल  ने संतोष जताते हुए डीसीपी उत्तरी एवं उनकी टीम को बधाई दी तथा शेष माल की बरामदगी की मांग की।

पिछले दिनों गुडंबा थाना अंतर्गत महालक्ष्मी ज्वेलर्स के स्वामी एवं सर्राफा व्यापारी नरेश कुमार सिंह के साथ हुई लूट कांड के खुलासे एवं अपराधियों को पकड़ने पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने संतोष जताया व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने डीसीपी उत्तरी एवं उनकी टीम को बधाई दी।

साथ ही साथ लूटे गए शेष माल की बरामदगी की भी मांग की ज्ञातव्य है कि सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट से आक्रोशित व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले डीसीपी उत्तरी से मिलकर लूट कांड के शीघ्र खुलासे एवं अपराधियों को पकड़ने तथा माल की बरामदगी  की मांग की थी।

ये भी पढ़ें- लखनऊ: UP आदर्श व्यापार मंडल  ने राष्ट्रीय व्यापार नीति लाने की DPIIT की पहल का किया स्वागत 

संबंधित समाचार