जौनपुर: बहुउद्देशीय प्रचार वाहनों को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
अमृत विचार, जौनपुर। जनपद में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का द्वितीय चरण 26 दिसंबर 2022 से 08 फरवरी 2023 तक चलाया जाना है। जिसके संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर से बहुउद्देशीय सचल वाहनो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने बताया कि वाहनों के द्वारा घर-घर जाकर पशुओं को निःशुल्क टीका लगाया जाएगा।
उन्होंने सभी पशुपालकों से अनुरोध किया है कि टीकाकरण कार्य में सहयोग करें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 परमहंस राय ने बताया कि जनपद में 953200 वैक्सीन की डोज प्राप्त हुई हैं। जोकि जनपद के सभी पशु चिकित्सालय को उपलब्ध करा दिया गया है। इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:- जौनपुर: कोरोना काल में दिवंगत पत्रकार के परिजनों को मिली सहायता राशि
