जौनपुर: महापुरुषों के नाम से बनने वाले द्वार के लिए प्रथम किस्त जारी: रमेश मित्र
अमृत विचार, जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र की चारो सीमाओं पर महापुरुषों के नाम पर प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए 66.44 लाख रुपये के सापेक्ष प्रथम किश्त 39.684 लाख रुपये विधायक निधि से कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जारी कर दिया गया है। विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने बताया कि अवमुक्त प्रथम किश्त की तिथि से चार माह के भीतर प्रवेश द्वार के निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाएगा।
वाराणसी- लखनऊ फोरलेन पर पर हरिहरपुर सीमा पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी , धनियामऊ सीमा पर हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान, प्रयागराज - गोरखपुर मार्ग पर उत्तरी सीमा पर रामनगर में अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सल्तनत बहादुर सिंह तथा महराजगंज के आगे चेती की सीमा पर गुहराज निषाद राज की स्मृति में प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा। सभी प्रवेश द्वार के निर्माण पर 66 . 44 लाख रुपये का खर्च आ रहा है। लागत के सापेक्ष विधायक ने अपनी निधि से 39.864 लाख रुपये की प्रथम किश्त कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जारी कर दिया है। विधायक ने बताया कि प्रवेश द्वार बनने से बदलापुर को जहाँ प्रदेश के नक्शे में एक नई पहचान मिलेगी। वहीं लोगों में इन महापुरुषों के बारें में जानने, सोचने और अध्ययन करने की रुचि बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें:- जौनपुर: बहुउद्देशीय प्रचार वाहनों को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
