सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सोनिया गांधी को 30 जुलाई को नियमित जांच और परीक्षण के लिए सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि सोनिया गांधी को आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल से छुट्टी के समय …

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सोनिया गांधी को 30 जुलाई को नियमित जांच और परीक्षण के लिए सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि सोनिया गांधी को आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल से छुट्टी के समय कांग्रेस अध्यक्ष की सेहत स्थिर थी।

अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष 30 जुलाई शाम सात बजे अस्पताल में भर्ती हुईं थी, जिन्हें आज दोपहर एक बजे डिस्चार्ज कर दिया गया। बुलेटिन के अनुसार उनका स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर है।

संबंधित समाचार