लीसेस्टर में India-Pakistan cricket match के बाद हुई झड़प के मामले में 12 और गिरफ्तार
लंदन। सितंबर में भारत-पाकिस्तान के एक क्रिकेट मैच के बाद ब्रिटेन के शहर लीसेस्टर की सड़कों पर संघर्ष के मामले में जांच कर रही ब्रिटिश पुलिस ने दिसंबर में इस मामले में 12 और लोगों को गिरफ्तार किया है। लीसेस्टरशायर पुलिस ने इस सप्ताह ताजा जानकारी में कहा कि उसका जांच दल साक्ष्यों के अनुसार काम कर रहा है और कई संदिग्धों की पहचान की गयी है।
उसने कहा कि जांच के आधार पर 47 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पिछले कुछ दिन में 12 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच दल की अगुवाई कर रहे अधिकारी रॉब आर्थर ने कहा, ‘‘हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।
इस वजह से हम ये गिरफ्तारियां कर सके हैं।’’ गिरफ्तार किये गये सभी लोग 25 से 45 साल के हैं और लीसेस्टर के स्थायी निवासी हैं। उन्हें सितंबर में हुए संघर्षों के मामले में हिंसक व्यवहार के संदेह में या हथियार रखने के शक में गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें:- जापान की घोषणा, China से आने वालों के लिए Covid जांच अनिवार्य
