मेरठ: प्रेमी भांजे के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, पूछताछ में हुआ खुलासा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। प्रेमी भांजे के साथ मिलकर पत्नी ने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला ने चुपचाप पति का अंतिम संस्कार भी कर दिया। घरवालों ने अनिल की अचानक मौत का कारण पूछा तो महिला पहले तो परिजनों से इधर उधर बात करती रही,  बाद में सख्ती से पूछताछ पर महिला ने सच उगल दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें-  मेरठ: कोचिंग से किया था करियर शुरू, अधिशासी अधिकारी बनने के बाद लावड़ में मिली थी पहली तैनाती

मेरठ के थाना भावनपुर के गांव किनानगर निवासी अनिल पुत्र करण सिंह की सोमवार रात मौत हो गई। सुबह के वक्त अनिल की पत्नी पूनम ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन,  परिजन मामले को समझ नहीं सके। अचानक अनिल की मौत परिजनों के गले नहीं उतरी। परिजनों ने अमहेड़ा निवासी भांजे राहुल पुत्र मनोज से पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ। 

राहुल ने बताया कि उसका मृतक की पत्नी पूनम से प्रेमप्रसंग चल रहा है। यह बात अनिल को पता चल गई थी। इस, कारण दोनों ने मिलकर अनिल की हत्या का षड्यंत्र रचा और सोमवार देर रात अनिल की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची भावनपुर पुलिस ने आरोपी राहुल व मृतक की पत्नी पूनम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों की तरफ से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ सदर देहात देवेश कुमार ने बताया कि तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- मेरठ: आजीवन सजा काट रहे कैदी को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

संबंधित समाचार