लखनऊ : दहेज न देने पर तलाक देकर घर से निकाला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। अमीनाबाद कोतवाली में महिला ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर फोन पर तीन तलाक दिए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। दावा है कि दो लाख रुपये नहीं देने पर उसे पति ने घर से भी निकाल दिया है। मौलवीगंज चिकमंडी निवासी 22 वर्षीय युवती की शादी सीतापुर लहरपुर निवासी मोहम्मद युनूस से 13 सितंबर 2021 में हुई थी। पीड़िता के मुताबिक ससुराल पहुंचने के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

सास साबिरा ने शादी में मिले गहने और तोहफे छीन लिए। पूछने पर कहा कि तुम्हारे परिवार ने दहेज नहीं दिया है। इसलिए यह गहने मेरे ही पास रहेंगे। साबिरा के उकसाने पर युनूस भी पत्नी के साथ मारपीट करता था। दोनों लोग युवती पर मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव डाल रहे थे। 4 मई को आरोपियों ने महिला की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया।

मायके आने पर बेटी के साथ हुई घटना का पता चलने पर परिवार वाले परेशान हो गए। आरोप है कि इस सदमे से युवती की मां का भी देहांत हो गया। इसके बाद भी युवती गृहस्थी बचाने के लिए सुलह के प्रयास करती रही। फोन पर बातचीत होने के दौरान ही युनूस ने दो लाख रुपये की मांग दोहराई। मना करने पर आरोपी ने पत्नी को तीन बार तलाक बोल दिया। अमीनाबाद थाना प्रभारी कृष्णवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : क्लेम लेने के लिए लगाया फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

ALERT! भीषण गर्मी में बम की तरह फट सकता है AC; नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने जारी की जरूरी गाइडलाइन
Stock Market Closed : सेंसेक्स 77 हजार अंक के पार, लगातार चौथे दिन  शेयर बाजारों में तेजी जारी, जानिए निफ्टी का हाल 
G7 Summit: ग्लोबल लीडर्स के साथ पीएम मोदी की बैठक, ब्रिटेन, यूएई, जापान और मिस्र के राष्ट्राध्यक्षों से मिलाया हाथ, कई मुद्दों पर हुई बात
ICC ODI Rankings: आईसीसी रैंकिंग में श्रेयस को हुआ भारी नुकसान, रहमानुल्लाह ने लगाई लंबी छलांग; जानें कोहली-रोहित का हाल
वाराणसी में मुहर्रम पर पुलिस कमिश्नर ने दी सख्त चेतावनी, 'न शुरू करें कोई नई परंपरा, विवाद फैलाया तो होगी कार्यवाई'