सत्तार के इस्तीफे की मांग को लेकर महाविकास अघाड़ी के विधायकों का आठवें दिन भी प्रदर्शन जारी
नागपुर। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के विधायकों का राज्य के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार के भूमि घोटाले में कथित संलिप्तता और अन्य मुद्दों पर इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को आठवें दिन भी विधानसभा के सामने प्रदर्शन जारी रहा। विपक्ष के नेता अजीत पवार और अंबादास दानवे के नेतृत्व में विधायकों ने विधान भवन की सीढ़ियों पर ईडी और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में दम घुटने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत, अधिकारियों ने दी जानकरी
वे नागपुरी संतरी ब्रस्ताचारी मंत्री (नागपुर के संतरे, मंत्री भ्रष्ट हैं), शेतकारी हेयरन, सत्तार खाए गैरां, सत्तार ने गिरां... दिल मांगे मोर, गद्दार सत्तार रजीनामा ध्यान, सत्तार हटाओ जैसे नारे लगा रहे थे। उल्लेखनीय है कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज आठवां दिन है। महाविकास अघाड़ी के विधायक सत्तार के इस्तीफे की मांग सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं।
ये भी पढ़ें- Video : कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने मां सोनिया को प्यार से पुचकारा, देखिए सबसे क्यूट मोमेंट
