शक्तिफार्म: लापता महिला को बरामद करने की मांग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शक्तिफार्म, अमृत विचार। क्षेत्र की एक महिला का आठ दिन से सुराग नहीं लगने पर ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पहुंचकर महिला की बरामदगी की मांग की। चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि चौकी प्रभारी मामले में दबिश देने गए हैं। जिसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए।

शक्तिफार्म क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति ने पुलिस चौकी शक्ति फार्म में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी 21 दिसंबर को सितारगंज में मजदूरी करने गई थी। लेकिन शाम तक वापस नहीं आई। काफी तलाश के बाद भी कोई पता नही चला। तहरीर में बताया उसकी पत्नी की जान माल का खतरा बना हुआ है।

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी महिला का सुराग नहीं लगने पर बुधवार को गांव की दर्जनों महिला व पुरुष बरामदगी की मांग को लेकर पुलिस चौकी पहुंचे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शीघ्र महिला को बरामद नहीं किया गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर गांव के पूर्व प्रधान कृष्णपद मंडल, देबू मंडल, गौर सिकदार, खोकन बाछाड़, नेपाल साना, गीता सरकार, कुमुदिनी ,अरुण राय, अजीत मंडल, ममता मंडल , गीता मंडल, लतिका ढाली, नेपाल साना ,मंजु राय आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार