बरेली: रेलवे ट्रैक पर अब टीडीएमएस से रखी जाएगी नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने ट्रेक को संरक्षित रखने के लिए कर्षण प्रहरी ऐप बनाया था। जो रेलवे ट्रैक को संरक्षित रखने में काफी कारगर सिद्ध हुआ। इसके बाद सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन (क्रिस) ने भी पूरे भारतीय रेलवे ट्रेक को संरक्षित रखने के लिए ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम (टीडीएमएस) नाम का …

बरेली,अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने ट्रेक को संरक्षित रखने के लिए कर्षण प्रहरी ऐप बनाया था। जो रेलवे ट्रैक को संरक्षित रखने में काफी कारगर सिद्ध हुआ। इसके बाद सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन (क्रिस) ने भी पूरे भारतीय रेलवे ट्रेक को संरक्षित रखने के लिए ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम (टीडीएमएस) नाम का एक ऐप तैयार किया है। इस एप से न केवल काम में तेजी आई है। बल्कि पैट्रोलमैन की भी समय की बचत होती है।

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के जन संपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग के पैट्रोलमैन पहले पैदल निरीक्षण के दौरान ओएचई से जुड़ी खामियों को कागज पर नोट किया करते थे। इससे कमियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक देर से पहुंचती थी। लेकिन अब पैट्रोलमैन के मोबाइल उपलब्ध इस एप में उन सभी कमियों और फाल्टों का उल्लेख है।

जो पैदल निरीक्षण के दौरान ट्रैक्शन पैट्रोलमैन के संज्ञान में आ सकती है। ओएचई के निरीक्षण के दौरान पाए जाने वाली कमी पर पैट्रोलमैन केवल ऐप उस कमी के सामने केवल टिक करता जाता है। इससे पाई जाने वाली कमियों की सूचना ऐप के द्वारा तत्काल मंडल मुख्यालय व संबद्ध सीनियर सेक्सन इंजीनियर के पास पहुंच जाती है। जिससे उस पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

संबंधित समाचार