रुद्रपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिवार में कोराहम मचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। गुरुवार की देर रात डयूटी से घर लौट रहे एक अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। राहगीरों द्वारा घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकार ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार लालपुर निवासी 55 वर्षीय अली अहमद मजदूरी का काम करता है। गुरुवार रात को मजदूरी कर घर की ओर जा रहा था। इसी बीच किच्छा रोड पर बगवाड़ा स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अधेड़ उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रुप से घायल हो गया।

राहगीरों द्वारा आनन फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच ग या। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार