काशीपुर: हॉलिडे पैकेज के नाम पर महिला के साथ हुई ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। गोवा में हॉलिडे पैकेज बुक कराने के नाम पर एक महिला से एक प्राईवेट कंपनी द्वारा किस्तो में 1.47 लाख हजार रुपये हड़प लिये। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खोखराताल निवासी जसमीत कौर ने थाना आईटीआई पुलिस को तहरीद देकर बताया कि 25 सितंबर 2022 को उसने पाउलो हॉलिडे प्राईवेट लिमिटेड, गोवा से हॉलिडे पैकेज बुक कराया था। जिसके लिए अलग-अलग तिथियों में उसने 1.47 लाख रुपये भी भुगतान कर दिया था।

लेकिन उसके बावजूद कंपनी ने न तो पैकैज दिया और रुपये वापस मांगने पर टालमटोल करते हुए उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार