बनबसा: आर्मी कैंट में पलटी कार, दो लोग घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बनबसा, अमृत विचार। आर्मी कैंट के समीप अनियंत्रित होकर एक कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। कार में पांच लोग सवार थे। तीन लोगों को चोट नहीं आई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए खटीमा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। 

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही स्विफ्ट डिजायर कार आर्मी कैंट के समीप अचानक अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटकर नीचे की ओर गिर गई। जिसमें विजय मखोलिया और हर्षित मोनी घायल हो गए। कार में ही सवार उनके दोस्त आशीष चौहान, निखिल पांडे और अंशुल बोरा ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए खटीमा ले जाए ले गए।  

संबंधित समाचार