रानीखेत: थर्टी फर्स्ट पर तैयार किया रूट प्लान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीखेत, अमृत विचार। थर्टी फर्स्ट व नववर्ष को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए कोतवाली में सीओ टीआर वर्मा ने होटल व्यवसायियों व नगर के प्रबुद्धजनों की बैठक ली। बैठक में थर्टी फर्स्ट व नव वर्ष मनाने के लिए आम लोगों की राय ली गई। इस दौरान थर्टी फर्स्ट को लेकर रूट प्लान की जानकारी दी गई।

सीओ ने बताया कि 31 दिसम्बर को बाहर से नगर की ओर आने वाले सैलानियों को भुजान पुलिस चैक पोस्ट पर 1 नम्बर का टोकन तथा इसी के विपरित जाने वाले सैलानियों को 2 नम्बर का टोकन दिया जाएगा, जिससे नगर में सैलानियों की सुरक्षा के साथ- साथ आवागमन का लिखित ब्यौरा बना रहेगा।

बैठक में कोतवाल नाशीर हुसैन ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को नववर्ष की अग्रिम बधाई दी। बैठक में व्यापार मंडल के महासचिव संदीप गोयल, कुमाऊं मंडल टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष शंकर ठाकुर, टैक्सी यूनियन सोसायटी के कोषाध्यक्ष दीप चन्द्र तिवारी, व्यापारी नेता दीवान सिंह, उमेश भट्ट, होटल  राजेन्द्र अग्रवाल, भाष्कर बिष्ट, सोनु सिद्दकी, हिमांशु नैनवाल, बसंत पांडेय, एसएसआई सुनील बिष्ट, योगेन्द्र प्रकाश, महेंन्द्र सिंह देवलिया मौजूद थे ।

संबंधित समाचार