तुनीषा के प्रेमी ने किया इस्लाम कबूल करने पर मजबूर, मां का दावा  

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। दिवंगत अभिनेत्री तुनिशा की मां वनिता शर्मा ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी बेटी का प्रेमी उसे इस्लाम कबूल करने पर मजबूर कर रहा था। वनिता ने मीडिया से बात करते हुए दिवंगत अभिनेत्री की मां ने कहा कि तुनीषा को उसके पूर्व प्रेमी शीजान खान और उसके परिवार द्वारा लगातार अलग-अलग तरीकों से परेशान किया जा रहा था और उसकी मर्जी के खिलाफ उसे कई चीजें करने के लिए मजबूर किया जा रहा था और कथित रूप से उस पर इस्लाम अपनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें - ZEE5 पर इस दिन रिलीज होगी अमिताभ बच्चन की फिल्म उंचाई

उन्होंने कहा कि “मेरी मासूम और संवेदनशील बेटी पर उनका अनुचित प्रभाव था। उसने शीजान की मां को अम्मी कहना शुरू कर दिया था और शीजान की बहन उसे एक दरगाह पर ले जाकर उसका जन्मदिन मनाती थी।” उन्होंने कहा कि शीजान कथित रूप से उसे इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए मजबूर कर रहा था और उसने कथित रूप से बुर्का पहनना शुरू कर दिया था।

बीस वर्षीय टीवी सीरियल की अभिनेत्री तुनीषा ने 24 दिसंबर को वसई में एक जगह पर टेलीसीरियल की शूटिंग दौरान आत्महत्या कर ली थी और एक दिन बाद उसकी मां ने एक वीडियो जारी कर उसके सह-कलाकार शीजान पर धोखाधड़ी, विश्वासघात, तीन-चार महीने तक उसका फायदा उठाने और अन्य आरोप लगाया था, जिसके बाद शीजान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 

ये भी पढ़ें - तुनिषा की मौत का मामला : अदालत ने आरोपी शीजान खान की एक दिन और बढ़ाई पुलिस हिरासत

संबंधित समाचार