Football Legend Pele के नाम से जाना जाएगा ब्राजील का सबसे बड़ा बंदरगाह

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने पेले के सम्मान में तीन दिन के शोक की घोषणा की

ब्यूनस आयर्स। ब्राजील के सैंटोस शहर में स्थित सबसे बड़े बंदरगाह का नाम तीन बार के विश्व फुटबॉल चैंपियन पेले के नाम पर रखा जाएगा। ब्राज़ील के समाचार पोर्टल जी1 ने सैंटोस के पूर्व-मेयर पाउलो एलेसेंड्री बारबोसा के हवाले से यह जानकारी दी है। दुनिया में फुटबॉल के जादूगर या फिर बेताज बादशाह पेल ने 82 साल की उम्र में गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। 

ब्राजील के मीडिया ने एक अस्पताल का हवाला देते हुए बताया कि पेले का कोलन कैंसर का इलाज था। पेले के अधिकतर अंगों के काम नहीं करने से उनकी मौत हो गई थी। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने पेले के सम्मान में तीन दिन के शोक की घोषणा की। पेले को सितंबर 2021 को कोलन ट्यूमर का पता चला था। इस वर्ष उन्हें ट्यूमर और मूत्राश्य के संक्रमण के इलाज के लिए दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गत 30 नवंबर, 2022 को पेले को दिल से संबंधित परेशानी और शरीर में सूजन के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया। पेले को कीमोथेरेपी देने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ था।

पेले के निधन पर शोक में डूबा ब्राजील
पेले के गृह नगर मिनास गेरेस से लेकर रियो डी जेनेरियो जैसे बड़े शहरों तक इस दिग्गज फुटबॉलर के निधन की खबर पाकर सन्नाटा पसर गया। पेले के गृह नगर में रहने वाले 67 वर्षीय जॉर्ज तवारेस को सुबह चार बजे इस फुटबॉलर के निधन की खबर पता चली। तवारेस जब छोटे थे तो अपने चचेरे भाई के साथ रेडियो पर पेले के बारे में सुनते थे। उनके खेल से ही प्रभावित होकर वह फुटबॉल से जुड़े थे। तवारेस ने कहां, वह एक विरासत छोड़ गए हैं। वह विदेशों में ब्राजील के प्रत्येक नागरिक का प्रतिनिधित्व करते थे। पेले के निधन पर कई लोग रोने लगे। रियो डी जेनेरियो के इपानेमा समुद्र तट पर अपने भतीजे के साथ फुटबॉल खेल रहे पाउलो विनिसियस को जब यह खबर पता चली तो वह अपने आंसू नहीं रोक पाए। मिनास गेरेस में रहने वाली 55 साल की रोसेली ऑगस्टो ने कहा, पेले ने ब्राजील के लोगों को एक नई पहचान दी। वह हमारे आदर्श हैं। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थे।

ये भी पढ़ें : ...जब Pele ने दिल्ली में स्कूली बच्चों के साथ फुटबॉल का लिया था मजा 

संबंधित समाचार