देहरादून: क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल जानने दून पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर शनिवार सुबह देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कार हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पंत की हालत में बहुत सुधार है। पंत की मां से बात की गई है।

उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत एक फाइटर हैं। हम दोनों ने उनके काफी बात की, उन्हें हंसाया भी। उनके बात कर लगता है वे स्वस्थ हैं। कहा कि हम दोनों ऋषभ पंत के फैन हैं। इसलिए हमारा मन उनसे मिलने का था। हम खुश हैं कि वे ठीक हैं। हमारी और देश की दुआएं उनके साथ हैं। कहा कि हमारी कामना है हम जल्द ही उन्हें फिर से क्रिकेट ग्राउंड पर देखें। इधर, पंत के सिर और रीढ़ की हड्डी का स्कैन हो चुका है और रिपोर्ट सामान्य है। पंत के पैर में फ्रैक्टर है, सिर और कमर पर भी चोट हैं। 

संबंधित समाचार